मीरगंज: मीरगंज के स्वामी दयानंद डिग्री कॉलेज में बीए/ बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन किए वितरित।
स्वामी दयानंद डिग्री कॉलेज मीरगंज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत बीए/बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किए गए। स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सत्यवीर गंगवार, सचिव पंकज गंगवार, प्राचार्य डॉक्टर पूरन लाल गंगवार ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित कर किया।