डग: सिलेहगढ़ में बाइक पर बछड़े को ले जा रहे थे तस्कर, ग्रामीणों को देखकर उड़े होश
Dug, Jhalawar | May 11, 2024 मिश्रोली थाना क्षेत्र में गौतस्करी का मामला आया सामने आया है।थानाधिकारी बजरंग लाल मीणा ने बताया की गांव सिलेहगढ़ में शुक्रवार को तीन अज्ञात व्यक्ति गाय के बछड़े को पकड़ कर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हे पकड़ना चाहा लेकिन वह वहां से भाग निकले। गौतस्कर मौके पर अपनी बाइक व गाय के बछड़े को छोड़ कर फरार हो गए।पुलिस द्वारा बाइक को जप्त कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।