गुना नगर: कोतवाली थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही विभिन्न मामलों वारंटो में फरार एक ही दिन में 14 वारंटी किया गिरफ्तार
गुना में कोतवाली थाना पुलिस ने अपराधियों पर बड़ी कार्यवाही की। 5 जुलाई को थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया, एसपी के निर्देशन में न्यायालय आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अभियान चलाकर फरार वारंटी बदमाशों की तलाश की गई। एक ही दिन में कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों वारंटो में फरार 14 वारंटी गिरफ्तार न्यायालय में पेश किए गए हैं।