पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री जनक राम ने कहा, बिहार में 40 के 40 सीट पीएम नरेंद्र मोदी के कदमों में जाएंगे
बिहार केबिनेट विस्तार के बाद अब लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले तारीखों के ऐलान से पहले भाजपा कार्यालय में शनिवार को बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। मंत्री जनक राम ने कहा है कि बिहार में जिस तरह से जात-पात की राजनीति होती थी उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊपर उठकर काम किया है।