पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, पार्टी के दिग्गज नेता मीटिंग में मौजूद
लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सभी पार्टियां तैयारी में जुट चुकी हैं। ऐसे में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट शेयरिंग को लेकर सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हो रही है। बैठक में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार समेत कई नेता मौजूद हैं।