पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री रेणु देवी ने लोकसभा चुनाव में 400 के पार सीट जीतने का किया दावा
बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी ने भाजपा कार्यालय में शनिवार को लोकसभा चुनाव को लेकर अपना बयान दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बिहार में 40 के 40 सीट और पूरे देश में 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है। मौके पर उन्होंने पशुपति कुमार पारस के नाराजगी को लेकर भी कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है।