इटावा: फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे सर्विस रोड से DCM हुई चोरी,DCM मालिक ने पुलिस से खोजने की लगाई गुहार
Etawah, Etawah | Feb 5, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर तुलसी अड्डा के पास वीरपाल सिंह पुत्र सुरेश बाबू की DCM को चालक संजीव कुमार ने शनिवार की रात को सर्विस रोड पर खड़ी करके घर पर आराम करने चला गया। सुबह जब वह पहुंचा तो उसने DCM को गायब पाया। वहीं गाड़ी मालिक ने आज रविवार को थाने पर लिखित शिकायत दर्ज करते हुए,DCM को खोजने की गुहार लगाई हैं।