सांगानेर: जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 मोटरसाइकिल बरामद की
जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही हरमाड़ा थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी विकास चौधरी और अक्षय पारीक को गिरफ्तार किया है।