बुंडू प्रखंड अंतर्गत हुमटा और रेलाडीह पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड व अंचल के कर्मचारियों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए और ग्रामीणों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में मदद किया । यह जानकारी आज मंगलवार को शाम 5:00 बजे दी गई ।