पटना ग्रामीण: रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा, कानून सबके लिए बराबर है
रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को गिरते हुए कहा था कि सरकार पिछड़ों और दलितों पर कार्यवाही कर रही है। वहीं इसे लेकर जब बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला EOU के अंतर्गत है और कानून सबके लिए बराबर है इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी।