छीपाबड़ोद: हाईकोर्ट ने छीपाबडौद के प्रशासनिक सदस्य पर लगाई रोक
राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ ने ग्राम पंचायत छीपाबड़ौद के प्रशासकीय समिति सदस्य गजेन्द्र जैन को बड़ी राहत प्रदान की है। न्यायालय ने जैन को पद से हटाने के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाते हुए उन्हें पद पर निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति अनूप सिंघी की एकलपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार एवं अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर