मऊरानीपुर: रानीपुर मेला जलविहार में खाटू श्याम की भव्य झांकी सजाई गई, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
झांसी के रानीपुर में आयोजित मेला जलविहार महोत्सव में खाटू श्याम भगवान की आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भव्य सजावट और झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान खाटू श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और माहौल भक्तिमय नजर आया।