सतगावां: प्रखंड मुख्यालय परिसर में महागठबंधन व ट्रैक्टर ऑनर एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी
महागठबंधन व ट्रैक्टर ऑनर एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी है। इस दौरान ट्रैक्टर मालिकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रखंड प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम के अध्यक्ष सीपीआई के अंचल मंत्री धनंजय यादव ने कहा कि प्रखंड प्रशासन बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़कर गैर जमानती धारा लगाना बंद करे।