थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बिजली के बिल को लेकर विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है, पीड़ित ने तहरीर में बताया कि शेरू उर्फ नदीम, समीर और राजा ने घर आकर गाली गलौज की और मना करने पर लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पिटाई की। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।