सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Purnea East, Purnia | Apr 19, 2026
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बातचीत में पूर्णिया समेत सीमांचल की सड़क से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा। कई अहम सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने और उनके चौड़ीकरण की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा।