कर्वी: रैपुरा ने दीना पुरवा में सर्प दंश से किशोरी की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
रैपुरा के दीना पुरवा में आज शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे सर्प दंश से 14 वर्षीया किशोरी अंशिका पुत्री केशरीलाल की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि अंशिका खाना बनाने के लिए घर के बाहर लगे कचरे के ढेर से लकड़ी निकाल रही थी,तभी उसके हांथ में सर्प ने डस लिया।वहीं अंशिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जहां उसका इलाज किया जा रहा है।