बालोद: करहीभदर के जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ा, 5275 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
Balod, Balod | May 20, 2026 सुशासन तिहार 2026 के तहत बुधवार को बालोद विकासखंड के ग्राम करहीभदर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों और हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा साबित हुआ। बालोद जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर में करहीभदर क्लस्टर की 19 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, जहां शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया गया।