सिमडेगा: कर्रा दमार टोनिया गांव में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को खाट पर लाद नदी पार कराकर पहुंचाया गया अस्पताल
आजादी के 77 साल बाद भी सिमडेगा जिले के दूरस्थ गांवों की तस्वीरें बताती हैं कि यहां विकास अब भी कई दशक पीछे छूटा हुआ है। ताज़ा मामला बानो प्रखंड की बिंतुका पंचायत के कर्रा दमार टोनिया गांव से सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान खाट पर लादकर ग्रामीणों ने उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया।मामला मंगलवार सुबह 9 बजे का है।