पांडू: पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का कथित ऑडियो वायरल पांडू मंडल अध्यक्ष को लगाई फटकार
Pandu, Palamu | Jun 6, 2026 पांडु। भाजपा संगठन में कार्यकारिणी गठन को लेकर आंतरिक खींचतान का मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी और पांडू मंडल अध्यक्ष के बीच हुई कथित बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।