गभाना: दौरऊ में रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं हो सकी
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर गांव दौरऊ के पास सोमवार देर रात्रि में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी हैं। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष प्रतीत हो रही है।