बक्सर: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने बक्सर रेलवे स्टेशन से 2 मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया
Buxar, Buxar | Jul 18, 2025 बक्सर रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत आरपीएफ की सक्रियता रंग लाई है। आरपीएफ ने 2 मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ निरीक्षक कुंदन कुमार ने इसकी जानकारी दी। चेकिंग के दौरान दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ एवं जांच के क्रम में चोरी का एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों को जीआरपी के हवाले कर दिया गया।