सुसनेर: कल्याण जीन के पास कलयुगी बेटों ने बुजुर्ग मां को कमरे में किया कैद, शिकायत के बाद एक बेटा सुपुर्द
रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद शर्मनाक तस्वीर आज शुक्रवार सुबह 10 बजे सामने आई है वार्ड 5 के कल्याण जीन क्षेत्र के रहवासी इलाके में कलयुगी बेटों ने अपनी ही बुजुर्ग मां कौशल्या बाई को सूने कमरे में ताला लगाकर कैद कर दिया। नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी, पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा व पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद थाने लिखापढ़ी कर 1 बेट के सुपुर्द मां को किया।