औरैया: बस कंडक्टर से मारपीट कर रंगदारी की मांग, 21750 रुपये नकदी लूटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ी रसूलपुर निवासी एक बस कंडक्टर के साथ मारपीट कर रंगदारी मांगने और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बाबी पुत्र तेज सिंह निवासी मुड़ी रसूलपुर ने बताया कि वह एक ट्रैवल्स बस पर कंडक्टर का काम करता है। दिनांक 08 अप्रैल को वह गुड़गांव से जोल्हूपुर के लिए निकला