बेगूसराय: बलिया थाना पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
बलिया थाना की पुलिस में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत बलिया थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के अभियुक्त धीरज पासवान को गिरफ्तार किया है.