सिसई: बसीया रोड पर फ्लाईओवर के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, रेफरल अस्पताल में किया गया प्राथमिक उपचार
Sisai, Gumla | Jan 23, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बसिया रोड स्थित फ्लाईओवर के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक पिकअप गाड़ी द्वारा एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारे जाने के कारण नगर समाईध टंगरा टोली निवासी पवन गोप,उसकी पत्नी अंग्नि कुमारी और उसके मामा मोहन गोप घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों की मदद से उन्हें रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ।