सिसई: अमकुली में जमीन विवाद को धार्मिक रंग देने का प्रयास, अंचलाधिकारी और पुलिस ने मामला शांत कराया
Sisai, Gumla | Jan 21, 2025 सिसई थाना से मंगलवार रात जानकारी दी गई कि सिसई थाना क्षेत्र के ओलमुंडा पंचायत स्थित अमकुली गांव निवासी सुदमन लोहरा ने गांव के जुएल टेटे पर धर्मांतरण कराने का प्रयास करने का आरोप लगायाथा। इसके बाद अंचलाधिकारी सिसई नितेश खलखो,सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने अमकुली पहुंचकर लोगों को समझाते बुझाते हुए मामले को शांत कराया।