सिसई: नागफनी टोल गेट के पास ट्रक और जेसीबी की टक्कर, ट्रक सड़क किनारे बैरियर से टकराई
Sisai, Gumla | Jan 22, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के नागफनी टोल गेट के पास नेशनल हाईवे में बुधवार शाम एक ट्रक और जेसीबी में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसके कारण ट्रक असंतुलित होकर सड़क के किनारे बैरियर से जा टकराई।जिससे ट्रक का सामने का भाग और इंजन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।यह घटना तब घटी जब ट्रक रांची से गुमला की ओर जा रही थी।उसी समय आरकेडी कंपनी का एक जेसीबी रॉन्ग साइड से सामने से आई।