सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के पुनौरा धाम निवासी 15 वर्षीय किशोरी पल्लवी कुमारी अचानक लापता हो गई है। लापता किशोरी के पिता का नाम सुरेंद्र राय बताया गया है। परिजनों के अनुसार पल्लवी घर से निकली थी, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।