घुवारा: अनाथ छात्रा के लिए फरिश्ता बने घुवारा के प्रभारी प्राचार्य बीएल प्रजापति, प्रवेश शुल्क जमा कर दिलाया स्कूल में दाखिला
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा के प्रभारी प्राचार्य बीएल प्रजापति ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अनाथ छात्रा मालती अहिरवार का कक्षा 9 में प्रवेश कराया। छात्रा आश्रम में रहकर जीवनयापन कर रही है। प्रजापति ने गुरुवार की शाम 4 बजे स्वयं उसकी प्रवेश शुल्क जमा की और स्कूल बैग, कॉपियां तथा पेन भी भेंट किए।