रामगढ़: केसरोली ग्रामीण सेवा शिविर में हंगामा, समस्याओं के समाधान न होने पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने अधिकारियों को घेरा
Ramgarh, Alwar | Jun 17, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के केसरोली गांव में बुधवार को दोपहर एक बजे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिविर केवल सरकारी औपचारिकता बनकर रह गया है।