कुंभराज के खटकीया गांव में 26 दिसंबर को कलेक्टर और उपसंचालक कृषि के निर्देशन में प्राकृतिक खेती योजना के तहत कार्यक्रम किया गया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ब्लॉक चाचौड़ा रामदास सिलावट ने बताया, किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे, रासायनिक उर्वरकों का नुकसान, और कैसे प्राकृतिक खेती से कम खर्चे में किसान की आय दोगुनी अच्छा उत्पादन हो सकता है की जानकारी दी गई।