योगापट्टी प्रखंड के नवगांवा गांव में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे डीलर संघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष अमर यादव के आवास पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का परिचय दिया।