दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सैदनगर,लहेरियासराय में चल रहे एलिवेटेड पथ निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति,गुणवत्ता एवं यातायात व्यवस्था का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह जानकारी शनिवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।