मुरैना: बांसी की पुलिया के पास चार पहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, एक भर्ती, दूसरा ग्वालियर रेफर
बागचीनी थाना क्षेत्र के बांसी की पुलिया के पास चार पहिया वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गया, जिनको जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा एक युवक को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, वहीं दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है।