स्कूलों में बच्चों की बढ़ती अनुपस्थिति,कुछ क्षेत्रों में तस्करी व चोरी जैसी गतिविधियों की ओर उनके झुकाव ने समाज व पुलिस दोनों को चिंतित किया। इसी चिंता से जन्मा प्रतापगढ़ पुलिस का नवाचार सद्भावना,जिसका उद्देश्य बच्चों को अपराध की दुनिया से दूर रखकर उन्हें शिक्षा व सुरक्षित भविष्य की ओर वापस लाना है। एसपी के निर्देशन में अभियान का आयोजन धरियावद में किया गया।