धौरहरा: खमरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
खमरिया थाना क्षेत्र के पीलीभीत बस्ती हाईवे पर आज सोमवार की शाम7:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार विनय कुमार व हरिशंकर निवासीगण दिलावलपुर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने एक को मृत घोषित कर दिया दूसरे को जिला अस्पताल किया रेफर।