झालरापाटन: झालावाड़ संपर्क पोर्टल पर प्रदेश में फिर अव्वल, एडीएम ने अधिकारियों को उपलब्धि बनाए रखने के दिए निर्देश
झालावाड अतिरिक्त जिला कलक्टर अनुराग भार्गव की अध्यक्षता में रविवार दोपहर को मिनी सचिवालय सभागार में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर जन शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कारण झालावाड़ जिला दो माह बाद पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ गया हैं.