पदमपुर: पदमपुर तहसील के विभिन्न गांव में किसानों ने की बैठक, 30 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
पदमपुर तहसील के विभिन्न गांव में किसानों ने बैठक कर 30 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचने की अपील की,किसान नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विभिन्न गांव में बैठक कर किसानों को पूरा सिंचाई पानी देने फिरोजपुर फीडर का निर्माण करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया।