पदमपुर: 15BB गांव में अवैध हथियार के साथ पदमपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पदमपुर थाना क्षेत्र के 15BB गांव में अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार शाम को 4:00 बजे नाकाबंदी के दौरान आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया गया।आरोपी से एक लोहे का कापा बरामद किया गया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया आरोपी से पूछताछ की जा रही है।