देवबंद: कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से उठीं लपटें, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख
देवबंद में एक कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। शॉर्ट सर्किट के बाद फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना मंगलवार बुधवार की मध्यरात्रि में सैनियों की सराय इलाके की बताई जा रही है।