गुना नगर: पीजी कॉलेज में चुनाव ट्रेनिंग के दौरान हंगामा करने वाले टीचर पति-पत्नी पर कोतवाली थाना में मामला हुआ दर्ज
गुना के पीजी कॉलेज में लोकसभा चुनाव ट्रेनिंग के दौरान 6 अप्रैल को पंचायत सचिव से अभद्रता करने वाले शासकीय टीचर पति पत्नी पर कोतवाली गुना में मामला दर्ज हुआ है। जिला पंचायत सीईओ प्रथम कौशिक ने दोनों को सस्पेंड किया था। दोनो पर शासकीय कार्य में बाधा और लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। चुनाव ट्रेनिंग के दौरान हस्ताक्षर को लेकर मामला हुआ था।