गुना नगर: राजकोट से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम रुपाला की उम्मीदवारी निरस्त करने की मांग क्षत्रिय समाज ने गुना में दिया ज्ञापन
गुना में क्षत्रिय समाज ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है। गुजरात के राजकोट से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम रुपाला पर क्षत्रिय समाज का आरोप है। 22 मार्च को एक कार्यक्रम में उन्होंने विवादित बदन बयान दिया। जिससे क्षत्रिय समाज नाराज है। पुरुषोत्तम रुपाला की लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी निरस्त करने की मांग पर गुना कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।