गुना नगर: भोपाल की RGPB यूनिवर्सिटी में हुआ 200 करोड रुपए का घोटाला, ABVP ने कार्यवाही की मांग पर अंबेडकर चौराहे पर किया प्रदर्शन
गुना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भोपाल की आरजीपीवी यूनिवर्सिटी में हुए 200 करोड रुपए के घोटाले में शामिल लोगों पर कार्यवाही करने की मांग पर प्रदर्शन किया है। गुना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विकास शिवहरे ने बताया, घोटाला उजागर होने पर भी भोपाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है। अंबेडकर चौराहा गुना में प्रदर्शन किया गया।