गुना नगर: एबी रोड राजविलास होटल के सामने सड़क हादसे व्यक्ति की मौत ,जिला अस्पताल में हुआ पीएम
गुना एबी रोड पर होटल राजविलास के सामने हुए हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मन्त्रूलाल पुत्र अर्जुन रघुवंशी, 45 वर्षीय, गुना से म्याना थाना के अपने गांव कुंदोल जा रहे थे। ट्रैक्टर को ओवर टेक कर रहे थे जब एक बस आ गई और उनके बीच में टक्कर हो गई। उनकी मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी देने पर जिला अस्पताल में शव पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया।