एकमा: भारतीय ज्ञान प्रणाली पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ
Ekma, Saran | Apr 1, 2026 एकमा स्थित रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में बुधवार को भारतीय ज्ञान प्रणाली के माध्यम से शिक्षक का व्यवसायिक विकास विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दोपहर करीब 2:00 बजे दीप प्रज्वलन, स्वागत गीत एवं वंदे मातरम के साथ हुआ।