नावकोठी: पहसारा के मोना झा हत्याकांड का नामजद अभियुक्त समस्तीपुर से गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ
पहसारा के मोना झा हत्याकांड का नामजद अभियुक्त को पुलिस ने समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि पहसारा के बौआ झा का पुत्र छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध थाना में मृतक के पिता के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था।