नरेला: वजीरपुर में नई अंबेडकर चौपाल और अखाड़ा का उद्घाटन, विधायक ने किया विकास का वादा
वजीरपुर में विधायक रविंद्र इन्द्राज सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर चौपाल के निर्माण और जेजे कॉलोनी के नए अखाड़े का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा नेता पूनम भारद्वाज और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे। विधायक ने विकास कार्यों को लेकर जनता से संवाद किया और आगे बढ़ाने के वादे किए।