कामडारा: रांची–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर 20 दिनों से झूल रही पेड़ की डाली, हादसे का बढ़ा खतरा
Kamdara, Gumla | Jul 4, 2026 रांची–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर पावर सप्लाई ग्रिड के समीप पेड़ की टूटी हुई डाली पिछले करीब 20 दिनों से सड़क पर झूल रही है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह स्थिति तेज आंधी-तूफान और बारिश के बाद बनी। जब कई पेड़ और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। सड़क के ऊपर लटकी डालियां अब भी नहीं हटाई गई हैं। इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते है।