डग: लुहारिया में महिला की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Dug, Jhalawar | Oct 7, 2024 डग थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने है। पुलिस ने बताया कि डग थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुहारिया निवासी धर्म कुंवर उम्र 25 वर्ष अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी, परिजन खेत पर सोयाबीन काटने गए हुए थे। दोपहर को जब भाई घर पर आया तो बहन को उल्टी करते देखा डग चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया। जहां उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।