लखनादौन: लखनादौन विकासखंड में फिर छाए बादल, किसानों की बढ़ी चिंता
लखनादौन विकासखंड में बीते दिनों हुई जबरदस्त बारिश के बाद जहां किसानों को आंशिक नुकसान हुआ था। तो वही मौसम विभाग द्वारा दोबारा दी गई चेतावनी के मुताबिक अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है। आसमानी बादलों के डेरे ने एक बार फिर से किसानों को चिंता में डाल दिया है।